गुमला: बजरंग दल की पहल पर शिवालया कंस्ट्रक्शन से बकाया मजदूरी का भुगतान हुआ, पिता पुत्र घर गए
Gumla, Gumla | Jun 10, 2026 गुमला शहर में लावारिस हालत में मिले वृद्ध बीमार एवं विकलांग रामदेव चौधरी को आखिरकार उनके पुत्र के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया। इस पूरे मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए न केवल पिता-पुत्र को मिलाया बल्कि बकाया मजदूरी का भुगतान भी करवाया। मंगलवार को गुमला शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक वृद्ध को सड़क पर लावारिस पाया था।