कुटुंबा: कुटुंबा : भव्य कलश यात्रा के साथ पोला में महाशतचंडी यज्ञ का शुभारंभ
कुटुंबा प्रखंड के पोला गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में मां देवी और भगवान बजरंगबली की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा सह महाशतचंडी यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यज्ञाधीश ज्योतिर्विद श्रीराम पाण्डेय के संरक्षण तथा आचार्य रजनीश पाण्डेय के आचार्यत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव सहित आसपास के