शामली: शामली के खेड़ी खुशनाम निवासी युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, पिता की हत्या और शव छिपाने का आरोप लगाया
Shamli, Shamli | Jun 10, 2026 बुधवार की दोपहर 12 बजे शामली के खेडी खुशनाम गांव निवासी सागर नाम का युवक एसपी कार्यालय पर पहुंचा। युवक ने कुछ लोगों पर 8 जून को पिता की हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए शव छिपाने का आरोप लगाया। युवक ने पुलिस से पिता के शव को बरामद करने की मांग की है, ताकि वह अंतिम संस्कार कर सके। पुलिस शिकायत पर मामले की जांच में जुटी हुई है।