कौंच: कूंड़ा में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर 12 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
Konch, Jalaun | Jul 5, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के कूंड़ा गांव में रविवार दोपहर 12 बजे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम अमन की दर्दनाक मौत हो गई। गांव में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय खेल रहा मासूम पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।