बीसलपुर: दियोरिया कला कोतवाली में सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर हीरा निवासी रामबहादुर ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि 2 मई को उनके पुत्र को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया था घायल को इलाज के लिए ले जाते समय उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है