कोडरमा: तिलैया थाना के पास बन रहे मार्केट कॉम्प्लेक्स का उपविकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांची
शहर के तिलैया थाना के समीप जिला परिषद के निर्माणाधीन मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का जायजा लेने मंगलवार को उप विकास आयुक्त रवि जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य के प्रगति की जानकारी, कार्य के दौरान इस्तेमाल हो रहे सामग्रियों की गुणवत्ता आदि का निरीक्षण करते हुए जानकारी लिया।