परसिया: सीटू यूनियन ने मजदूर दिवस पर रैली निकाली, भाजपा पर पेंच कन्हान की चालू खदानें बंद कराने का आरोप लगाया
मजदूर दिवस पर शुक्रवार को मजदूर संगठन लाल झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन सीटू ने रैली निकाली। पेंच स्टाफ क्लब परासिया से छह बजे रैली निकाली गई। रैली मुख्य मार्ग, अंबेडकर चौक होकर वापस कार्यक्रम स्थल पहंुची।पेंच स्टाफ क्लब में उद्योगों के ताजा हालात पर चर्चा की गई। सीटू ने पंेच और कन्हान की चालू कोयला खदानों को बंद कराने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया।