पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक वार्ड 35 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 8 लोग घायल, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | May 19, 2026
पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक वार्ड 35 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामले में दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत काफी गंभीर है। मारपीट में जख्मी हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है।विवाद महज आठ सौ वर्ग फीट जमीन को लेकर हुआ।