चरखारी: बरसात से पहले चरखारी में नाला-नाली सफाई अभियान शुरू, DM के निर्देश पर पालिका ने बनाई टीमें, जलभराव रोकने का मकसद
जिलाधिकारी गजल भरद्वाज के निर्देश पर नगर पालिका परिषद चरखारी ने बरसात से पहले नाला-नालियों की सफाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। ईओ अमरजीत ने बताया कि वैसे तो पालिका नियमित सफाई कराती है, लेकिन बरसात में कस्बे का पानी नालियों के जरिए तालाबों तक बिना रुकावट पहुंचे, इसके लिए डीएम के निर्देश पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।