मोकामा: मोकामा के मरांची थाना पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर रखी पैनी नजर
Mokameh, Patna | Jul 5, 2026 मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में रविवार को लगभग 3 बजे प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की भी तलाशी ली गई। जांच का उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना है।