धौलपुर: पंचायत समिति परिसर में तीर्थ यात्रा को लेकर ब्राह्मण बंधुओं ने की बैठक
धौलपुर। ब्राह्मण समाज की ओर से शनिवार को धौलपुर पंचायत समिति परिसर में भगवान परशुराम मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि पूर्व में 30 जुलाई 2022 को जिस प्रकार ब्राह्मण वृद्धजन निशुल्क तीर्थ यात्रा चित्रकुट एवं प्रयागराज गई थी। उसी प्रकार की यात्रा का आयोजन पुनः किया जाए।