भोगांव: ग्राम परसाद में दबंगों ने नाली बंद की, जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
भोगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम परसाद मौजा एलाऊ में दबंगों द्वारा गांव की मुख्य जल निकासी नाली बंद करने का मामला सामने आया है। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी और तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य रास्तों और खरंजे पर जमा हो गया है। जलभराव से परेशान एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।