शाहजहांपुर।थाना खुटार क्षेत्र में हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर भाजपा विधायक चेतराम पासी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यवाही से आपत्ति नहीं, लेकिन 01 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले के बाद हुई कार्रवाई और लाठीचार्ज की शासन स्तर से जांच कराई जाएगी।