पलिया: उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल पा रही, गैस एजेंसी पर ताला, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
पलिया नगर की करुणा भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन एजेंसी पर ताला लटका मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से गैस के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं को न तो सिलेंडर मिल पा रहा है। और न ही कोई स्पष्ट व्यवस्था दिखाई दे रही है वहीं उपभोक्ताओं ने बताया कि उनकी पासबुक पर गैस की डिलीवरी पहले ही दर्ज कर दी गई है।