जमुई: आगामी लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में विभिन्न पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 अगामी लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में मंगलवार को प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन के द्वारा विभिन्न पदाधिकारीयों के साथ बैठक की गई। बैठक में वन विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, मापतौल विभाग ,खनन विभाग एवं दूर संचार विभाग के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।