जालौर: भीनमाल में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
Jalor, Jalor | Aug 21, 2024 जालोर जिले के भीनमाल में समदड़ी-भीलड़ी रेलवे ट्रैक के पास आलड़ी पुलिया के पास जोधपुर साबरमती एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर ली। रेलवे पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक सावलावास निवासी ईश्वर लाल (42) पुत्र बाबूलाल राजपुरोहित बताया जा रहा है।