गाज़ियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र में आमने-सामने बाइक की टक्कर से 2 लोगों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मसूरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 11 बजे आमने-सामने की बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई। दोनों ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिसमें गांव के पूर्व उप प्रधान के सिर में गंभीर चोट लगी, और वह कई मिनट तक सड़क पर ही तड़पते रहे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची मसूरी थाना पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।