हनुमानगढ़: जिले के 31 केन्द्रों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 9 हजार में से 7225 अभ्यर्थी हुए शामिल
जिले में शनिवार को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। हनुमानगढ़ जंक्शन, टाउन, सदर एवं पीलीबंगा क्षेत्र के कुल 31 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश मिला।