वारासिवनी: मेंहदीवाड़ा झालीवाड़ा मार्ग पर टायर फटने से किराना सामान से भरी पिकअप झाड़ियों में पलटी, टला बड़ा हादसा
मेंहदीवाड़ा और झालीवाड़ा के बीच राइस मिल के पास किराना सामान से भरी एक पिकअप का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर झाड़ियों में पलट गया। पिकअप वारासिवनी से खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम सावरी जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे, जिन्हें हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।