।।#खबर #खटीमा।। बेबाक उत्तराखंड ।।
#खटीमा में पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव।
#प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम।
#भाजपा संगठन के आह्वान पर शाम सात बजे दीनदयाल पार्क में प्रज्वलित किए गए 101 दीप।
#दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जलाए दीप।
‘#जिसने देश संवारा है, उनको आशीर्वाद हमारा है’ के संदेश के साथ मनाया गया कार्यक्रम।
#दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई।
#इस दौरान ‘प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा दीनदयाल पार्क।
#भाजपा की वरिष्ठ नेता दान सिंह रावत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
#दान सिंह रावत ने कहा—प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का परचम लगातार लहरा रहा है।
#समस्त बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और विश्व को निरंतर मार्गदर्शन देने की कामना की।
#कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानवतावाद के विचारों को आगे बढ़ाने का भी संकल्प जताया।
#बेबाक #उत्तराखंड #डिजिटल✍️✍️✍️