कटरा: बसघट्टा पुल के समीप डायवर्सन पर चढ़ा बागमती नदी का पानी, राहगीरो को हो रही है समस्या
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के बसघट्टा में डायवर्सन पर पानी चढ़ जाने के कारण आवाजाही करने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक कार बीच डायवर्सन पर फंस गई। वहीं मौके पर जुटे स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद पानी में फंसे कार को बाहर निकाला।