चंदौसी: गांव मझावली में शशि मदन पब्लिक स्कूल में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित, मंत्री गुलाब देवी एवं मंडल आयुक्त रहे मौजूद
मझावली स्थित शशि मदन पब्लिक स्कूल में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम रविवार सुबह 6:30 से शुरू होकर 8:30 बजे तक आयोजित हुआ। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। करीब 1600 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।