चोरौत: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने का आरोप
परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली बिशनपुर गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने निरमा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जला दिया। मामले में मृतका की मां फेकनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति मुन्ना चौरसिया समेत सात लोगों को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही दह