चूरू: चूरू में AGTF टीम की रडार पर रोहित गोदारा गैंग, 30 से अधिक लोगों से कोतवाली थाना में पूछताछ की जा चुकी
Churu, Churu | Jun 26, 2025 चूरू से दो-दो एके-47 मिलने के बाद से ही यहां AGTF की टीम सक्रिय हो गई है। चूरू कोतवाली थाना में AGTF की पांच टीमें डेरा डाले हुए है। AGTF ने रोहित गोदारा गैंग से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस से गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक AGTF ने अब तक 200 से अधिक व्यक्तियों के नाम सूचीबद्ध किये हैं।