चूरू: टाऊन हाल में नशा मुक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, 6 तम्बाकू मुक्त गांवों को किया गया सम्मानित
Churu, Churu | Jun 26, 2025 अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर गुरुवार को चूरू जिलामुख्यालय स्थित टाउन हॉल में महिला अधिकारिता तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शिरकत की।