चूरू: नई ईदगाह मोहल्ले से 39 वर्षीय विवाहिता लापता, पति की रिपोर्ट पर दर्ज हुई गुमशुदगी
Churu, Churu | Jun 26, 2025 चूरू शहर के नई ईदगाह मोहल्ले से 39 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी कोतवाली थाना में दर्ज करवाई है। कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल राजेश लाम्बा ने गुरुवार सुबह 10 बजे करीब बताया कि 39 वर्षीय लापता महिला फरजाना उर्फ बेबी के पति मोहम्मद अली उर्फ नसीम ने रिपोर्ट दी।