किशनगंज: सीताबाड़ी के प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर का दानपात्र खुला, निकले ₹2.73 लाख
जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र स्थित सीताबाड़ी की प्रसिद्ध तीर्थस्थली लक्ष्मण मंदिर का दानपात्र खोला गया। दानपात्र को सीताबाड़ी विकास समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत खोला गया, जिसमें कुल 2 लाख 73 हजार 750 रुपये की राशि प्राप्त हुई। दानराशि की गणना प्रशासनिक निगरानी में की गई।