ग्वालियर गिर्द: मोबाइल अपडेट करना पड़ा भारी, ठगों ने गायब किए डेढ़ लाख से ज्यादा
गोला का मंदिर पुलिस ने शैलेंद्र तोमर नामक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।दरअसल शैलेंद्र ने अपने मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट किया था जैसे ही मोबाइल दोबारा शुरू हुआ वैसे ही उनके बैंक ऑफ़ इंडिया मऊ शाखा इंदौर से 9 मई को साठ हजार फिर ग्वालियर की कोटक महिंद्रा बैंक से 96 हजार रुपये कट गए।