हमीरपुर: लीलावती पेट्रोल पंप के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जख्मी को किया गया रेफर
हमीरपुर मुस्करा कोतवाली कस्बा के लीलावती पेट्रोल के पास रविवार को देर रात बाइक को एक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। जिससे सवार घायल हो गया। एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया।हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह जानकारी सोमवार को सात बजे मिली।