रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत मलखानपुर गांव स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित बौद्ध कथा कार्यक्रम के दौरान वक्ता द्वारा हिंदू देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप सामने आया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त है।आरोप है कि कथा के दौरान वक्ता ने मंच से हिंदू देवी देवताओं के संबंध में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।