पलिया: पलिया तहसील के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में वकीलों के चेंबर तोड़ने और वकीलों पर लाठी चार्ज का किया विरोध
पलिया तहसील के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में वकीलों के चेंबर तोड़े जाने और अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने “पुलिस मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की किया मांग।अधिवक्ताओ ने वकीलों के लिए स्थाई बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घायल अधिवक्ताओं का समुचित इलाज करने की मांग की है।