झांसी: झांसी स्टेशन के बाहर बैग की चेन सुधारने वाले गरीब मिस्त्री की दबंगों ने की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 27, 2026 झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर बैग की चेन सुधारकर रोजी-रोटी कमाने वाले एक गरीब मिस्त्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैग की चेन ठीक करने के बाद जब मिस्त्री ने अपनी मेहनत के पैसे मांगे, तो कुछ दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।