सांगानेर: जयपुर के मुरलीपुरा थाने से 300 मीटर दूरी पर स्थित शिव मंदिर में बीती रात चोरी, दानपात्र समेत कीमती सामान लेकर हुए फरार
जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक शिव मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। बदमाश मंदिर का दानपात्र और अन्य कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना का पता आज सोमवार सुबह उस समय चला,जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। मौके पर भगवान की प्रतिमाएं और सामग्री बिखरी हुई मिली।