पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर अलग-अलग टर्मिनल से मिलेगी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमान
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद यह प्रदेश का दूसरा एयरपोर्ट होगा, जहां अलग-अलग टर्मिनल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर पुराने टर्मिनल से अंतरराष्ट्रीय और नए टर्मिनल से घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। विस्तारीकरण के बाद यह सुविधा शुरू होगी।