गुलाना: अकोदिया में निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में हुई महाआरती और भंडारे का आयोजन
अकोदिया नगर में शुक्रवार शाम 7 बजे भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अन्नपूर्णा मंदिर से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में झिलमिलाती झांकियां, ढोल-डीजे और 'जय श्री राम' के नारों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। शोभायात्रा में बग्गी पर हनुमान जी और वानर की विशेष झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।