पीथमपुर: रोलर से दबकर युवक की मौत, मूर्ति बेचकर लौट रहा था, पुलिस जांच में जुटी
Pithampur, Dhar | Nov 13, 2025 पीथमपुर में रोलर की चपेट में आने से एक 23 साल के युवक कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। एबी रोड फोरलेन पर नांदेड़ थाना बड़गोंदा क्षेत्र की घटना है। मृतक की पहचान कैलाश पिता हमेंरा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उदयपुर, राजस्थान का निवासी था।