थाना खानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को तीन चोरी की बाइकों के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Siyana, Bulandshahr | May 30, 2026
थाना खानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को तीन चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस स्यानामार्ग पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग कर रही थी इस दौरान पुलिस ने खानपुर निवासी अब्दुल्ला व आसिक को गिरफ्तार किया। बताया कि उक्त चोरों की निशान देही पर पुलिस ने तीन चोरी की गई बाइक बरामद की है।