हाजीपुर: हाजीपुर में जाढ़ुआ ओपी प्रभारी ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की
घटना सोमवार के शाम लगभग 6:30 की बताई गई है। वैशाली एसपी ने बताया जाढ़ुआ ओ पी प्रभारी कौशल किशोर द्वारा अपने किराए के मकान में अपने ही सर्विस पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर लेने की दुखद घटना घटित हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर एफ एस एल टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।