विदिशा नगर: चार साल से पीएम आवास का इंतजार, बारिश से पहले घर की मांग कर रहे लोग
कुरवाई के ग्राम बिशनपुर से बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई पहुंचे और पीएम आवास योजना के तहत कुटीर आवंटित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 की बाढ़ के बाद से लगातार आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन मिला। पात्र होने के बावजूद उन्हें आवास नहीं मिला, जबकि सक्षम लोगों को योजना का लाभ दे दिया गया।