परबत्ता: परबत्ता विधायक की दादी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, डुमरिया बुजुर्ग गांव में उमड़ी भीड़
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे परबत्ता प्रखंड के अगुवानी स्थित डुमरिया बुजुर्ग गांव पहुंचे। यहां उन्होंने परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी स्वर्गीय चंद्रकला देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार सुबह से ही विधायक के आवास पर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया