परिहार: नरंगा में रोपनी के दौरान बिजली गिरने से महिला की मौत, आठ घायल
बेला थाना क्षेत्र के नरंगा गांव में सोमवार को धान की रोपनी के दौरान खेत में काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 38 वर्षीय गीता देवी, पति राजनारायण पासवान, की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी परिहार में भर्ती कराया गया है। सूचना पर बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग मौके पर पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार की द