बिंदकी: चौडगरा कस्बे के समीप गंगा स्नान कर वापस आ रही ई-रिक्शा सवार वृद्ध महिला की दुर्घटना में हुई मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के समीप शुक्रवार को दिन में करीब 1:30 बजे अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के निकट गंगा नदी में स्नान करके ई-रिक्शा द्वारा वापस आ रही महिला फूल कली वर्मा उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी स्व रामशरण वर्मा निवासी ग्राम हब्शापुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेजा गया।