सहारनपुर: CM पर टिप्पणी मामले में अनुज कश्यप पर कार्रवाई, सहारनपुर कोर्ट से जमानत के बाद पुलिस-प्रशासन और भाजपा पर किया हमला
सहारनपुर में मुख्यमंत्री पर कथित अशोभनीय टिप्पणी के मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने कश्यप क्रांति एकता मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में चालानी कार्रवाई की, जिसके बाद कश्यप समाज में भारी आक्रोश फैल गया।