शाजापुर: छत से गिरकर 40 वर्षीय महिला घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
छत से गिरने के दौरान 40 वर्षीय महिला आरती राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद तत्काल सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल एवं पायलट शिवचरण चौहान ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। घायल महिला को तत्परता दिखाते हुए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया, जहाँ सोमवार रात 10 बजे से घायल महिला का उपचार जारी है।