रामगढ़: अलवर जिला कलेक्टर ने रामगढ़ क्षेत्र का दौरा किया, मिलकपुर में पुस्तकालय और पार्क विकसित करने के दिए निर्देश
Ramgarh, Alwar | Jun 8, 2026 अलवर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने सोमवार को दोपहर 12 बजे रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के मिलकपुर गांव का दौरा कर सरकारी प्राइमरी विद्यालय के अनुपयोगी भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान रामगढ़ तहसीलदार अंकित गुप्ता, विकास अधिकारी विजय भाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।