मेदिनीनगर (डालटनगंज): प्रेम प्रसंग के बाद युवती से मिलने गए युवक की बेरहमी से पिटाई, मेदिनीनगर में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया स्थित बखारी टोला निवासी मनोज विश्वकर्मा के पुत्र गोविंद विश्वकर्मा की शुक्रवार को अज्ञात युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।घायल युवक ने बताया कि उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रह