पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव के निष्कासन पर पटना में JDU नेता नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो पर बोला हमला
राजद नेता तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित किए जाने पर रविवार की संध्या करीब 5 बजे पटना में JDU नेता नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "यह लालू प्रसाद यादव के परिवार का मामला है। जब बिहार के चर्चित राजनेता दरोगा प्रसाद राय की पोती को घर से निकाला गया था तब क्या आपका संस्कार नहीं जागा था।