फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ट्रक के पहियों में लगी आग पर पाया गया काबू
Fatehabad, Agra | Jun 14, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। किलोमीटर 13 पर राजगढ़, राजस्थान से कोलकाता जा रहे ट्रक नंबर RJ02GB7886 के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा 6 की टीम ने इसे तुरंत भांप लिया और ट्रक रुकवाया। पेट्रोलिंग गार्ड्स ने तुरंत अपनी गाड़ी से अग्निशमन यंत्र निकाल कर आग पर काबू पाया।