होशंगाबाद नगर: पुलिस कंट्रोल रूम में सोहागपुर मे हुई ढाबा संचालक की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे मे किया खुलासा आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुवार को नर्मदापुरम पुलिस कंट्रोल रूम में सोहागपुर में हुई ढाबा संचालक की हत्या का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे चरित्र संबंधी शंका वजह बनी। आरोपी ने पहले युवक को विश्वास में लेकर बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान नहर पुलिया पर ले जाकर उसके सिर में गोली दाग दी।