गुण्डरदेही: गुंडरदेही विधायक कार्यालय में पं. जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष कचरु साहू के नेतृत्व में विधायक कार्यालय गुंडरदेही में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई!उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि पं. नेहरू जी ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया एवं देश को आज़ादी दिलाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद लगभग 17 वर्षों के अपने सफल कार्यकाल में उन्होंने देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया,वैज्ञानिक रूप से देश